मानदेय बढ़ा: हेमंत कैबिनेट का अनुबंधकर्मियों पर बड़ा फैसला, 63 प्रस्ताव पर लगी मुहर, LIVE VIDEO

By :  HPBL
Update: 2024-09-06 15:06 GMT

रांची। राज्य में हेमंत कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। कुल  63 प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। लंबे समय तक चली कैबिनेट की बैठक कई अहम प्रस्ताव पर हेमंत सोरेन ने दरियादिली दिखाई है। इसमें सबसे अहम अनुबंधकर्मियो से जुड़ी मानदेय का मामला है।

राज्य भर के सहायक पुलिसकर्मियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। अब राज्य भर में कार्य कर रहे सहायक पुलिस कर्मियों को 13 हजार रुपए मानदेय  प्रति माह दिए जायेंगे। वर्दी भत्ता के रूप में प्रति वर्ष 4 हजार रुपए अलग से दिए जायेंगे।

"
"

Full View

महिला सहायक पुलिस कर्मी को मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। पूर्व से मेडिक्लेम के रूप में दी जा रही राशि की 50 हजार के स्थान पर 1 लाख रुपए और 2 लाख के स्थान पर 4 लाख रुपये दिये जायेंगे। ये संशोधन गृह विभाग द्वारा किया गया जिसपर कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई।

मालूम हो की राज्य भर के सहायक पुलिस कर्मी आंदोलन कर रहे थे। जिस पर खूब हंगामा बरपा था। आंदोलन खत्म कराने के लिए लाठी चार्ज भी किया गया था और मोरहाबादी मैदान में सभी टेंट उखाड़ कर फेंक दिए गए थे।


Tags:    

Similar News