भीषण सड़क हादसा: बस और मैक्स में जोरदार भिड़ंत, 15 लोगों की गयी जान, 16 की हालत गंभीर

By :  Aditya
Update: 2024-09-06 16:46 GMT

Road Accident : भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना उस वक्त हुई, जब एक बस और पिकअप में टक्कर हो गयी। कई लोग घायल हैं। घटना यूपी के हाथरस चंदपा के कपूरा चौराहे की है। जहां रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी।

हादसे में मैक्स और बस में सवाल 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है, जबकि 15 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे।

"
"

जानकारी के मुताबिक वैन को बस ने पीछे से टक्कर मारी थी. एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम यह दुर्घटना उस समय हुई, जब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में बस वैन से टकरा गई। 16 घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिसमें 4 को रेफर किया गया है।

अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा। सभी लोग चालीसवें से लौट कर वापस सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास गांव सेवला जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अलीगढ़ रोडवेज बस से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मैक्स के अंदर खून ही खून था। यह संभावना जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना पर कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

Tags:    

Similar News