IPS ब्रेकिंग: SP बदले, IPS अजय कुमार बनाये गये रामगढ़ के नये पुलिस कप्तान, आदेश जारी

By :  HPBL
Update: 2024-07-22 16:33 GMT

रांची। रामगढ़ एसपी की छुट्टी के बाद अब नये एसपी की पोस्टिंग हो गयी है। IPS अजय कुमार को रामगढ़ का नया SP बनाया गया है। इससे पहले वे स्पेशल ब्रांच के SP के पद पर तैनात थे। अगले आदेश तक वे रामगढ़ के पुलिस कप्तान बने रहेंगे। इस संबंध में झारखंड सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। यहां याद दिला दें कि बीती देर रात रामगढ़ SP के पद से डॉ विमल कुमार का ट्रांसफर करते हुये उन्हें पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया था।

एसपी डॉ. विमल कुमार का राज्य सरकार ने रविवार की देर रात तबादला किया गया था। उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का आदेश हुआ है।साथ ही रामगढ़ टाउन थाने के थानेदार अजय कुमार साहू को डीजीपी ने निलंबित कर दिया है और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। पूरा मामला यातायात रामगढ़ के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राहुल कुमार सिंह की अस्वाभाविक मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पूरे मामले की पुलिस मुख्यालय के आदेश पर वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News