झारखंड चुनाव: झारखंड में चुनाव इस बार समय से पहले, जानिये कब तक जारी हो सकती है आचार संहिता

चुनाव आयोग तैयारी में पूरी तरह से जुटा हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव में अक्टूबर में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हुआ था, इस बार यह अगस्त में ही पूरा हो जाएगा।

By :  HPBL
Update: 2024-06-28 06:47 GMT

Jharkhand Vidhansabha Election: झारखंड में इस बार विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकता है। चुनाव आयोग की तैयारी की तेज रफ्तार के बाद ये अटकलें तेज हो गयी है। चर्चा है कि सितंबर महीने में विधानसभा का चुनाव कराया जा सकता है। झारखंड के साथ ही तीन अन्य राज्यों का भी चुनाव होना है। लिहाजा, उम्मीद यही है कि समय से पहले इस बार विधानसभा का चुनाव हो सकता है।

पिछले बार विधानसभा चुनाव की बात करें, तो 2019 में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 6 नवंबर को जारी हुई थी। कुल पांच चरणों में चुनाव हुआ था। 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी। लेकिन, इस बार सितंबर में ही चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।

"
"

इधर चुनाव आयोग तैयारी में पूरी तरह से जुटा हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव में अक्टूबर में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हुआ था, इस बार यह अगस्त में ही पूरा हो जाएगा। वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनाव के बचे अन्य काम भी पूरे कर लिए जाएंगे।

समय पूर्व चुनाव की बातें इसलिए सामने आ रही है, क्योंकि जिन राज्यों के साथ झारखंड का चुनाव होना है, उनका कार्यकाल झारखंड से पहले खत्म हो रहा है। लिहाजा, एक साथ चुनाव कराने के लिए झारखंड का चुनाव भी समय पूर्व कराया जा सकता है। चर्चा है कि हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के साथ ही झारखंड विधानसभा का भी चुनाव कराया जाएगा।

वैसे देखा जाये तो झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी तक है।लेकिन अन्य राज्यों के साथ ही चुनाव कराने के लिए झारखंड का समय पूर्व चुनाव कराने के आसार बढ़ गये हैं।




Tags:    

Similar News