Jharkhand IAS Transfer: कई आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, इन IAS अफसरों का तबादला आदेश हुआ संशोधित

By :  Aditya
Update: 2024-08-29 18:08 GMT

रांची। IAS अफसरों के ट्रांसफर में संशोधन किया गया है। बदले आदेश के मुताबिक नितिन मदन कुलकर्णी राज्यपाल के प्रधान सचिव बने रहेंगे। वहीं प्रतीक्षारत अमिताभ कौशल को वाणिज्यकर विभाग का सचिव बनाया गया है। इससे पहले नितिन मदन कुलकर्णी को सचिव कृषि बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें पूर्व की भांति राजभवन सचिव बनाये रखा है।

सचिव वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची के पद पर पदस्थ अबू बकर सिद्दीकी को अगले आदेश तक कार्यों के साथ कृषि सचिव का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। जबकि विप्रा भाल को राज्यपाल का सचिव बनाने का आदेश निरस्त किया गया है। वो अभी सचिव प्रोद्योगिकी एवं ई गवर्नेंस विभाग का एडिश्नल चार्ज देखती रहेंगी।

Tags:    

Similar News