Jharkhand Transfer: SDO, अपर आयुक्त व नगर आयुक्त सहित 4 अधिकारियों के तबादले

By :  HPBL
Update: 2024-07-04 05:08 GMT

रांची। झारखंड में चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच अधिकारियों के तबादले भी हो रहे हैं। सरायकेला के जहां SP का तबादला कर दिया गया है, तो ही राज्य प्रशासनिक सेवा के भी चार अधिकारियों को बदल गया है।कार्मिक विभाग की तरफ से जारी आदेश में चार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है।

यहां देखें लिस्ट..




 


इन अधिकारियों का हुआ तबादला

अनुमण्डल पदाधिकारी, लातेहार के पद पर पदस्थापित कौशल कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है.

"
"

• अनुमण्डल पदाधिकारी, दुमका के पद पर पदस्थापित अजय कुमार रजक को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है.

• अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के पद पर पदस्थापित रोहित सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने वेतनमान में नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया है.

• नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम के पद पर पदस्थापित योगेन्द्र प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के पद पर पदस्थापित किया गया.

Tags:    

Similar News