झारखंड: DSP नौकरी छोड़कर लड़ेंगे चुनाव, डीएसपी ने दिया इस्तीफा, इस विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनाव

2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसर नवनीत ने गृह सचिव को अपना त्यागपत्र भेजा है। त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि कुछ महीनों से वे व्यक्तिगत और परिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं

By :  HPBL
Update: 2024-08-27 17:48 GMT

DSP Navneet Hembram: DSP नवनीत हेंब्रम विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने डीएसपी के पद से इस्तीफा दे दिया है। जैप 9 साहेबगंज में DSP के पद पर पदस्थ नवनीत हेंब्रम किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन खबर है कि इस्तीफा देने के बाद वो चुनाव चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। चर्चा है कि नवनीत हेंब्रम महेशपुर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।

2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसर नवनीत ने गृह सचिव को अपना त्यागपत्र भेजा है, जिसके बाद रिजाइन लेटर को मुख्यमंत्री के पास विचार के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि कुछ महीनों से वे व्यक्तिगत और परिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और अपने पद के दायित्व का सही से निर्वहन करने में असमर्थ हैं। इसलिए वे अपनी इच्छा से DSP के पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि नियम अनुसार, वे 2 महीने पहले ही अपना त्यागपत्र दे रहे हैं।

"
"

वहीं DSP के त्याग पत्र के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए पाकुड़ जिले के झालो हांसदा ने सीएम को पत्र लिखा है।उन्होंने लिखा है कि DSP नवनीत हेंब्रम पूर्व में पाकुड़ जिले में DSP मुख्यालय और SDPO महेशपुर के रूप में पदस्थापित रहे हैं। इस बीच इनकी ग्रामीणों के बीच अच्छी पैठ बन गयी है। नवनीत हेंब्रम 2024 विधानसभा में महेशपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसलिए उन्हें सेवा से मुक्त किया जाना चाहिए।




Tags:    

Similar News