बारिश ने बिगाड़ा बीजेपी का प्लान : प्रधानमंत्री मोदी का जमशेदपुर दौरा टला, अब ऑनलाइन कर रहे हैं, योजनाओं का उद्घाटन

By :  HPBL
Update: 2024-09-15 05:43 GMT

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर दौरा टल गया है। मौसम में खराब की वजह से अब वे रांची एयरपोर्ट से ही विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. भारी बारिश के कारण ये फैसला लिया गया है। इससे पहले रोड शो को भी रद्द कर दिया गया था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। बारिश के कारण पीएम मोदी जमशेदपुर नहीं जा सकेत हैं। उन्होंने रांची से ही वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। हालांकि पीएम मोदी का कार्यक्रम शुरु हो गया है। पीएम रांची से ही कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

"
"

Full View

जमशेदपुर में शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा मे शामिल चम्पाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, अमर बाउरी और पार्टी के अन्य कई नेता मौजूद हैं। भारी बारिश के बाद भी लोग टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर पीएम के कार्यक्रम के लिए पहुंचे हैं।

Tags:    

Similar News