मुख्यमंत्री जल्द देने वाले हैं युवाओं को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री ने सभा में दिये संकेत, अगली कैबिनेट में हो सकता है फैसला

By :  Aditya
Update: 2024-09-28 17:25 GMT

रांची। झारखंड सरकार विदेश में पढ़ाई को उत्सुक युवाओं को शत प्रतिशत स्कालरशिप की सुविधा देती है। आपमें हुनर है, शासन की योजनाओं की शर्तों को पूरा करते हैं और विदेश में पढ़ाई के लिए अगर आपका चयन हुआ है तो झारखंड सरकार आपके विदेश में पढ़ाई का पूरा खर्च उठायेगी। अभी इस योजना के तहत प्रदेश भर से 25 युवा का चयन होता है, लेकिन जल्द ही इस संख्या को बढ़ाकर 100 किया जा सकता है।


खुद मुख्यमंत्री ने इस बात के संकेत दिये हैं। हरिवंश टाना भगत इन्डोर स्टेडियम, खेलगांव, राँची में आयोजित मरड. गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृति वितरण, शिलान्यास कार्यक्रम तथा नियुक्ति पत्र वितरण एवं परिसम्पति वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने ये बातें कही।

मरड. गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृति योजना के तहत शत प्रतिशत स्कॉलरशिप पर उच्च शिक्षा हेतु 22 युवाओं को स्वीकृति पत्र सौंपा गया। ये युवा शत प्रतिशत स्कॉलरशिप पर विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में उच्च शिक्षा के लिए चयनित युवा आए हैं। उन्हें स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। युवा ही बताएं कि झारखण्ड को छोड़ कर देश का कौन सा ऐसा राज्य है, जहां शत प्रतिशत स्कॉलरशिप पर विदेश में उच्च शिक्षा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि विदेश में उच्च शिक्षा के लिए युवाओं की संख्या बढ़ाने की बात कही गई है। निश्चित रूप से अगर हम 25 बच्चों को विदेश में शिक्षा के लिए भेज सकते हैं तो 100 बच्चों को क्यों नहीं भेज सकते? इसमें नीति निर्धारण की आवश्यकता है। मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर नियुक्ति को लेकर अतयंत गंभीर है, और हर हाल में झारखंडी युवाओं को लेकर किए गए अपने हर वादे को हम अवश्य निभायेंगे। आगामी वर्षों में हम और तेजी एवं पारदर्शिता के साथ हर एक नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

Full View

इसी कड़ी में आज 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी इस सभागार में 500 से अधिक युवाओं को सरकार ने नियुक्ति पत्र दिया। कोई शिक्षक बने, कोई इंजीनियर बने, कोई टेक्नीशियन बने थे।

फिर से शनिवार को 400 से अधिक नौजवानों को अपनी जिंदगी के नए सफर में जाने का मार्ग प्रशस्त किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक की दुनिया है, इसमें दक्षता और हुनरमंद होना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आप लोग ऐसे वक्त और परिवेश में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां सूझबूझ और हुनर की बदौलत आपकी रफ्तार बढ़ेगी। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने जीवन को कितना रफ्तार दे सकते हैं आईटीआई में कैंपस सलेक्शन का अवसर भी प्रदान किया जाता है, उसके तहत इस वर्ष लगभग 3000 छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया गया। ये अपने हुनर का बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार आगे की ओर बढ़ रहें हैं।

Tags:    

Similar News