झारखंड में इस बार भी मानसनू दे रहा है गच्चा, जानिये अब कब तक पहुंचने की है उम्मीद, इस तारीख तक गरमी मचायेगी तबाही

By :  HPBL
Update: 2024-06-15 17:40 GMT

Jharkhand Mansoon Update: झारखंड में अगले सप्ताह मानसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने 19 जून तक मानसून के झारखंड प्रवेश की भविष्यवाणी की है। हालांकि इसका असल मंगलवार-बुधवार से ही दिखने लगेगा। हालांकि बारिश के पहले आने वाले दो दिनों में तबाही वाली गरमी पड़ेगी। ज्यादातर हिस्सों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में हीटवेव का असर होगा।

"
"

गढ़वा, पलामू पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के साथ सरायकेला खरसांवा के अधिकांश क्षेत्र में हिटवेब का असर दिखेगा। हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून की हल्की बूंदाबांदी भी होगी। लेकिन इससे गरमी पर राहत नहीं होगा। पहले कयास था कि मानसून समय से पहले 10 से 15 के बीच दस्तक दे सकता है, लेकिन इस बार की स्थिति देखकर यही पता चल रहा है कि मानसून इस बार भी देरी से ही झारखंड पहुंचेगा। इससे पहले सिमडेगा के बांसजोर 21.0 एमएम की बारिश हुई है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ है जो बिहार से पार हो रहा है. इसका असर झारखंड में भी देखने को आज मिलेगा। आज राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश का अनुमान है। राजधानी रांची में गर्जन के साथ तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट है. हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. लोगों वज्रपात से भी सचेत रहने की जरूरत है।

Tags:    

Similar News