BJP : जानें कैसे जोड़ेंगे नए कार्यकर्ता...बीजेपी का सदस्यता अभियान आज से

Update: 2024-09-02 05:38 GMT

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर सदस्यता अभियान की शुरुआत ( BJP membership campaign ) की है। कोरोना महामारी के कारण पिछले सदस्यता अभियान में कुछ सीमाएं थीं, लेकिन अब 2 सितंबर से नए सिरे से इस प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है। इस अभियान की शुरुआत का खास मौका तब आएगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) सदस्य बनाएंगे।

25 सितंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

"
"

सदस्यता अभियान की शुरुआत: 2 सितंबर से BJP का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें पार्टी के सभी मौजूदा और नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

जेपी नड्डा द्वारा पीएम मोदी की सदस्यता: पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को सदस्य बनाएंगे, जिससे इस अभियान को एक महत्वपूर्ण शुरुआत मिलेगी।

अभियान का पहला चरण: इस सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को समाप्त होगा।

क्यों पड़ी अभियान की आवश्यकता

BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने बताया कि यह अभियान न केवल पार्टी के सदस्यों को जोड़ने का साधन है, बल्कि बीजेपी के विचारधारा और कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। 2014 में BJP के 11 करोड़ सदस्य हो गए थे, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इस अभियान के माध्यम से पार्टी अपने विचारों को और व्यापक रूप से प्रसारित करने का प्रयास कर रही है।

ऐसे बीजेपी के सदस्य बनेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार मिस्ड कॉल के माध्यम से BJP की सदस्यता लेंगे। यह कार्यक्रम 2 सितंबर को शाम 5 बजे दिल्ली स्थित BJP के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित होगा। कोई भी व्यक्ति 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या नमो ऐप के जरिए BJP की सदस्यता ले सकता है।

एक अक्टूबर से चलेगा दूसरा चरण

पहले चरण के बाद, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा, जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

डुप्लीकेसी को रोकने के लिए एआई का इस्तेमाल

अभियान के तहत एक सिम से एक ही व्यक्ति पार्टी का सदस्य बन सकता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति एक बार सदस्य बनने के बाद दोबारा दूसरे नम्बर से सदस्यता के लिए अप्लाई करता है तो उसे रोकने के लिए एआई का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इससे सदस्यता अभियान में किसी तरह की डुप्लीकेसी की शिकायत नहीं आए, वहीं सदस्यता के वास्तविक आंकड़े ही सामने आएं। इसके अलावा लोकेशन मेपिंग, विधानसभावार रिकॉर्ड रखने के लिए भी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार अपने सदस्यता अभियान में देशभर में शीर्ष स्थान हासिल करने की दिशा में अग्रसर है। इस सफलता की मुख्य वजह कार्यकर्ताओं के ठोस प्रयास और नेताओं को मिले सटीक टारगेट माने जा रहे हैं। BJP ने इस बार प्रदेश में डेढ़ करोड़ (1.5 करोड़) नए सदस्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जो वर्तमान में मौजूद सदस्यों की संख्या से 55 लाख ज्यादा है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने जानकारी दी है कि राज्य के सभी 64,871 बूथों पर इस सदस्यता अभियान को चलाया जाएगा। हर बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। यह अभियान 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की जयंती तक चलेगा।

एमपी में सदस्यता अभियान के समीकरण

मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता: प्रदेश में बीजेपी के 41 लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य: हर कार्यकर्ता को कम से कम 4 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है, जिससे कुल 1 करोड़ 64 लाख सदस्य बनाए जाएंगे।

सांसदों का योगदान: प्रदेश के 29 सांसदों को 25-25 हजार नए सदस्य बनाने का टारगेट मिला है।

मंत्रियों और विधायकों का लक्ष्य: मंत्री और विधायकों को क्रमशः 15 हजार और 5 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों की भूमिका: महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों को 15-15 हजार नए सदस्य बनाने होंगे, जबकि नगर पालिका अध्यक्षों को 5-6 हजार सदस्य जोड़ने का टारगेट मिला है।

Tags:    

Similar News