सिपाही ने ट्रेन की बर्थ पर कर दी पेशाब: महिला की सेंडल पहनकर जा रहा था टॉयलेट, महिला ने टोका, तो बर्थ पर चढ़कर दिया पेशाब

By :  HPBL
Update: 2024-06-16 17:14 GMT

Army jawan urinated AC coach: अब तक तो प्लेन में ही सीट पर पेशाब करने का मामला सामने आया था, लेकिन अब ट्रेन में भी ऐसा कांड होने लगा है। दिल्ली से छत्तीसगढ़ दुर्ग आ रही महिला के साथ सेना के जवान ने शर्मनाक हरकत कर दी। AC कोच में सफर कर रहे सेना के जवान ने नशे की हालत में सीट पर ही पेशाब कर दी। ( Army jawan urinated AC coach ) वहीं नीचे सीट पर बैठी दुर्ग निवासी महिला यात्री पर गिरी। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, फिर कुछ देर बार दुर्गंध से एहसास हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने इसका विरोध किया।

"
"

एसी कोच में पेशाब करने की यह घटना गोंडवाना एक्सप्रेस ( gondwana express ) का है। अब दुर्ग पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार दुर्ग के मुखर्जी नगर निवासी महिला अपने पति और 7 साल के बेटे के साथ दिल्ली से दुर्ग लौट रही थी। इस दौरान उनके साथ एसी कोच में यह गंदी हरकत हुई। ट्रेन में जब युवक बर्थ पर पहुंचा, तो उसकी हरकत काफी अजीब थी। बर्थ के ऊपर अपने ट्रॉली बैग को रख दिया था।

जिससे टीटीई को चोट भी लगी। टीटीई ने जब टोका तो युवक ने उल्टा उसे ही धमका दिया। कुछ देर बाद महिला की सैंडल पहनकर बाथरूम जाने लगा। महिला ने मना किया, लेकिन वह फिर भी पहनकर जाऊंगा ही कहकर जाने लगा। महिला थोड़ी सख्ती से पेश आई, तब उसने सैंडल उतारी। फिर कुछ देर बाद पता चला कि उसने सीट पर ही पेशाब कर दी है।

इसका विरोध किया। पति ने ऑनलाइन रेलवे से की और आसपास के लोगों ने हेल्पलाइन नंबर में शिकायत भी की, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर ट्रेन में जवान की हरकत से लोग परेशान रहे। बताया गया कि वह नशे में धुत था। वहीं कुछ भी कहने पर लड़ाई करने में उतारु हो जाता था।

Tags:    

Similar News