ममता बनर्जी पर भड़की दुष्कर्म पीड़िता की मां, कहा - 'बच्चा खोने का दर्द वो क्या जानें'

Update: 2024-08-30 08:30 GMT

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म की शिकार हुई महिला डॉक्टर की मां ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीते बुधवार को मुख्यमंत्री के उस बयान पर दुख जताया जिसमें उन्होंने कहा था कि परिवार न्याय नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि, "पूरा देश हमारी बेटी के लिए न्याय मांग रहा है और हम न्याय नहीं चाहते?" उन्होंने आगे कहा कि, ममता बनर्जी के पास न तो बेटा है और न ही बेटी। इसलिए उन्हें बच्चे को खोने का दर्द समझ में नहीं आएगा।

"
"

मुख्यमंत्री के बयान से बेहद दुःखी है पीड़िता के माता-पिता

उन्होंने पीड़िता की बेटी के लिए न्याय की मांग करने वाले लोगों से अपील की कि वे इस संघर्ष को जारी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के बयान ने हमें गहरा दुख पहुंचाया है। ममता जो भी कहें, हम अपने दुख को किसी के सामने नहीं रख सकते। पूरी दुनिया मेरी बेटी के साथ खड़ी है।

पीड़िता के माता-पिता बोले - हम पुलिस के काम से असंतुष्ट हैं

पीड़िता के माता-पिता ने व्यक्त किया कि वे न्याय की प्राप्ति की आशा रखते हैं और जो लोग उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, उनके प्रति वे सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी सहायता की आवश्यकता हुई, तो वे अवश्य मदद करेंगे। पुलिस की कार्यप्रणाली से वे संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया, जिसके परिणामस्वरूप यह मामला सीबीआई को सौंपा गया। वही हमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संबंध में प्रारंभ से ही संदेह था। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले को छिपाने का प्रयास किया और हमें सूचना देने में काफी देर कर दी।

Tags:    

Similar News