झारखंड कैबिनेट ब्रेकिंग : नवरात्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलायी कैबिनेट की बैठक, मिल सकती है बड़ी सौगात

By :  Ashrita
Update: 2024-10-01 13:17 GMT

Hement Cabinet Meeting: झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान किसी भी दिन हो सकता है, लिहाजा हेमंत सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कई घोषणाएं कर रहे हैं। लिहाजा कैबिनेट की बैठक भी लगातार आयोजित हो रही है, ताकि फैसलों पर मुहर लगायी जा सके। झारखंड में हेमंत कैबिनेट की एक बैठक नवरात्र के बीच में आयोजित हगी। कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक आठ अक्टूबर को बुलायी गयी है।

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की ये बैठक सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम चार बजे से होगी। इस बैठक को लेकर एजेंडा तैयार करने के लिए विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने जानकारी दी है कि झारखंड मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक आगामी मंगलवार यानी आठ अक्टूबर को होगी। झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम चार बजे से बैठक होगी।

इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। चर्चा है कि झारखंड सीजीएल परीक्षा को रद्द करने के बारे में भी कैबिनेट में विचार किया जा सकता है। वहीं श्रमिक स्कूल और मार्डन स्कूलों को खोलने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर भी कैबिनेट में मुहर सग सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले 28 सितंबर को कैबिनेट हुई थी, जिसमें 49 फैसले लिए गए थे। झारखंड प्रोफेशनल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (रेग्युलेशन ऑफ फी) ऑर्डनेंस, 2024 को भी स्वीकृति दी गयी थी। वहीं रांची में नया मेडिकल कॉलेज और गंगा नदी पर फोर लेन पुल बनाने समेत कई अहम प्रस्ताव की स्वीकृति मिली थी। रिनपास में 10,74,68,00,700 रुपए की लागत से एक नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण को भी मंजूरी दी गयी थी।

Tags:    

Similar News