झारखंड: शिक्षक व छात्रों को पुरस्कृत करेगी सरकार, उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना होगी शुरू, जानिये किस कैटेगरी में कितनी ईनामी राशि

By :  Aditya
Update: 2024-07-28 15:32 GMT

Jharakhand rajy uchchatar shiksha puraskar yojana: झारखंड सरकार छात्रों व शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की योजना तैयार कर रही है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने यह फैसला किया है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने बतौर विभागीय मंत्री फैसले पर सहमति दे दी है।

इसके जरिये बेहत शिक्षा देने वाले शिक्षक और बेहतर शिक्षा लेने वाले बच्चे दोनो पुरस्कृत होंगे। झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना के नाम से योजना शुरू हो रही है। इसमें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले छात्र-शिक्षक, प्रशासक और संस्थान सम्मानित होंगे।

"
"

9 कैटेगरी में पुरस्कार दिये जायेंगे। कुल पुरस्कार की राशि 74 लाख होगी, जिसमें 1 लाख से 8 लाख रुपए तक दिए जाएंगे। हर कैटेगरी में तीन अवार्ड रखे गये हैं। विभाग ने विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली राज्य योजना प्राधिकृत समिति की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

विभाग जल्द ही इसे कैबिनेट में भेजेगा। इसी साल से योजना शुरू हो जायेगी। जिसके तहत 27 छात्र-शिक्षक, प्रशासक या संस्था को पुरस्कार मिलेगा। सरकार इस योजना पर हर साल करीब 4 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

झारखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद से योजना संचालित होगी। पुरस्कार के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन देना होगा।पुरस्कार चयन के लिए देश के 7 उच्च संस्थानों को सरकार ने पार्टनर बनाया है। संस्थानों ने प्रारंभिक सहमति दे दी है।

इनको प्रतिवर्ष 2 लाख से 5 लाख तक दिया जाएगा। झारखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद इसके लिए पत्र जारी करेगा। योजना के क्रियान्वयन व मॉनिटरिंग के लिए पीएमयू की सेवा ली जाएगी। किस क्षेत्र में क्या पुरस्कार मिलेगा, यह तय कर लिया गया है।

9 कैटेगरी में पुरस्कार... गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भी मिलेगा

झारखंड शोधर|- छात्रों को

किस क्षेत्र में- विज्ञान- प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान, एप्लाइड साइंसेज, अर्थशास्त्र आैर भाषा के लिए।

राशि: गोल्ड मेडल-2 लाख, सिल्वर मेडल- 1.5 लाख, ब्रॉन्ज-1 लाख।

झारखंड शोधर|- शिक्षकों को

किस क्षेत्र में-विज्ञान व प्रौद्योगिकी, भाषा, सामाजिक विज्ञान, एप्लाइड साइंसेज, अर्थशास्त्र में शोध के लिए।

राशि: गोल्ड-2 लाख, सिल्वर-1.5 लाख, ब्रॉन्ज -1 लाख।

समाज में असाधारण योगदान पुरस्कार- सभी के लिए

किस क्षेत्र में- उच्च शिक्षा तकनीक की डिजाइन, डिप्लॉयमेंट, प्लेसमेंट, मैनेजमेंट के लिए।

राशि: गोल्ड-5 लाख, सिल्वर- 4 लाख,-ब्रॉन्ज-3 लाख

उत्कृष्ट व्यक्तिगत योगदान पुरस्कार- शिक्षक, प्रशासक और पदाधिकारी के लिए

किस क्षेत्र में : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल कार्यान्वयन में।

राशि: गोल्ड-2 लाख, सिल्वर- 1.5 लाख, ब्रॉन्ज-1 लाख

उच्च शिक्षण पुरस्कार- शिक्षण संस्थानों को

किस क्षेत्र में: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 20 के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए

राशि: गोल्ड-5 लाख, सिल्वर- 4 लाख, ब्रॉन्ज-3 लाख।

राज्य नावाचार पुरस्कार : -संस्थानों को

किस क्षेत्र में: उत्कृष्ट काम के लिए

राशि: गोल्ड-5 लाख, सिल्वर- 4 लाख, ब्रॉन्ज-3 लाख।

राज्य नवाचार पुरस्कार

-उद्यमी या व्यक्तिगत

किस क्षेत्र में: उद्यमी और ऐसे व्यक्ति जिन्होंने राज्य में नावाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया हो।

राशि: गोल्ड-2 लाख, सिल्वर- 1.5 लाख, ब्रॉन्ज-1 लाख।

उत्कृष्टता पुरस्कार- शिक्षण संस्थानों को

किस क्षेत्र में: पर्यावरण, सामाजिक व शासन विधि में उत्कृष्ट काम के लिए।

राशि: गोल्ड-5 लाख, सिल्वर-4 लाख, ब्रॉन्ज-3 लाख।

मुख्यमंत्री पुरस्कार-व्यक्ति या समूह को

किस क्षेत्र में: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए।

राशि: 8 लाख रुपए।

Tags:    

Similar News