राष्ट्रपति पहुंची रांची: एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत, राजभवन में करेंगी रात्रि विश्राम

By :  Aditya
Update: 2024-09-19 16:02 GMT

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच गईं हैं। दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति कल अलग-अलग कार्यक्रमों मंर भाग लेगी। वायुसेना के विशेष विमान से द्रौपदी मुर्मू रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरीं. गुरुवार की शाम को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गईं. आज रात वह राजभवन में विश्राम करेंगी. शुक्रवार को नामकुम स्थित आईसीएआर-एनआईएसए का शताब्दी समारोह मनाया जाएगा. इसी समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति 2 दिवसीय झारखंड यात्रा पर आईं हैं. राष्ट्रपति शुक्रवार (20 सितंबर) को ICAR-NISA के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगी।

"
"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को रांची के नामकुम स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान (निसा) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति पौधारोपण भी करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निसा के शताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शुक्रवार को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा. गौरतलब है कि इस संस्थान को पहले लाह अनुसंधान संस्थान के नाम से जाना जाता था।

Tags:    

Similar News