अमित शाह के झारखंड दौरे में मामूली बदलाव, अब देखिये नये शेड्यूल से कब कहां जायेंगे

By :  Aditya
Update: 2024-09-19 17:36 GMT

Amit Shah In Jharkhand: गृहमंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर हैं। वो बीजेपी के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में थोड़ा फेरबदल किया गया है। पहले गृहमंत्री को दिल्ली से रांची आकर देवघर जाना था, लेकिन अब वो दिल्ली से सीधे लैंड करेंगे। अमित शाह का कार्यक्रम 19 सितंबर को ही झारखंड आने का था, तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें रात 9:50 मिनट पर रांची आना था। जहां से वो संथाल के भोगनाडीह जाने वाले थे।

"
"

नये शेड्यूल के मुताबिक गृहमंत्री सुबह 11 बजे दिल्ली से देवघर आएंगे। देवघर बाबा मंदिर में अमित शाह पूजा अर्चना कर भोगनाडीह रवाना होंगे। भोगनाडीह से वो 12:30 बजे साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और संथाल परगना परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे और दो जगह पर उनकी सभा होगी। इसके अलावे 21 सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो स्थानों पर कार्यक्रम होगा। 23 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी झारखंड आयेंगे। वो दो स्थान पर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय गृहमंत्री साहिबगंज के बाद गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंडी धाम 3 बजे पहुंचेंगे। अमित शाह झारखंडी धाम में शिव दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। वहां से वो 3:30 बजे धनबाद प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

Tags:    

Similar News