हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, 30 से ज्यादा प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, जानिये कितने बजे होगी कैबिनेट

By :  Aditya
Update: 2024-09-19 18:04 GMT

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज होगी। जानकारी के मुताबिक 30 से ज्यादा प्रस्तावों पर आज कैबिनेट में मुहर लगेगी। गुरुवार शाम तक विभागों से कैबिनेट में प्रस्तुत होने वाले प्रस्ताव पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग से हैं। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे से होगी।

प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में हेमंत सोरेन सरकार जनहित में कई अहम फैसले लेगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक 20 सितंबर की शाम 4 बजे से होगी।

कैबिनेट झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में आयोजित होगी। झारखंड कैबिनेट की पिछली बैठक छह सितंबर को बुलायी गयी थी. प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना समेत 63 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगायी थी.

Tags:    

Similar News