मंईयां सम्मान यात्रा LIVE : कल्पना, दीपिका और बेबी देवी के हाथों में है यात्रा की कमान, देखिये यात्रा के दूसरे दिन का LIVE

By :  Ashrita
Update: 2024-09-24 08:27 GMT

पलामू:  राज्य सरकार की मंड्यां सम्मान यात्रा 23 सितंबर से गढ़वा जिले के बंशीधर नगर से आरंभ हुई। पलामू प्रमंडल से आज इस मइयाँ सम्मान यात्रा का दूसरा दिन है। मंत्री बेबी देवी , दीपिका पांडेय सिंह और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल है।

यह देखिए लाइव.....


इसके पहले चरण में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, डालटनगंज व लातेहार जिले से कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसका नेतृत्व मंत्री बेबी देवी व विधायक कल्पना सोरेन करेंगी। इस दौरान स्थानीय मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी भी रहेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने सोसल मीडिया पर लिखा ...Full View

विगत साढ़े चार वर्षों में सरोकार, सेवा और सम्मान के संकल्प के साथ राज्य सरकार ने आधी आबादी का मान, सम्मान और स्वाभिमान सुनिश्चित करते हुए उन्हें कई कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया है, हक-अधिकार देने का काम किया है।

हमारी बेटियां, बहनें और माताएं सशक्त होंगी, तो हमारा परिवार और समाज भी सशक्त होगा।

झारखण्ड की हर मंईयां का देने आजीवन साथ आज बाबा बंशीधर की पावन धरती गढ़वा से मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत की जा रही है। आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

आप सभी से आग्रह है कि आइए, साथ चलें, साथ बढ़ें, हम सब इस सम्मान यात्रा के साक्षी बनें!

Tags:    

Similar News