ममता बनर्जी ने झारखंड के बारे में बोल दी ऐसी बात, कि बौखला गये अमर बाउरी, बोले, झारखंड को धमकाने की ज़ुर्रत मत कीजिए !

By :  Aditya
Update: 2024-08-28 18:59 GMT

कोलकाता। ममता बनर्जी ने एक बार फिर बिहार-झारखंड पर निशाना साधा है। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में भाजपा के बंगाल बंद के दौरान हुए प्रदर्शन और आगजनी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर राज्य में आग लगवाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में आग लगी तो असम से लेकर दिल्ली तक जाएगी और पीएम की कुर्सी गिर जाएगी।

इसके जवाब में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी असम को डराने की हिम्मत कैसे हुई?वहीं, केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता के बयान को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को चिट्‌ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा कि ऐसा बयान किसी संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति नहीं दे सकता है। यह राष्ट्र-विरोधी की आवाज है।

"
"

मता ने कोलकाता की एक रैली में कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि यह बांग्लादेश है। मुझे बांग्लादेश से प्यार है। वे हमारी तरह बात करते हैं और हमारी संस्कृति भी एक जैसी है, लेकिन याद रखिए कि बांग्लादेश अलग देश है और भारत अलग देश है।


मोदी बाबू कोलकाता के रेप-मर्डर केस में अपनी पार्टी का इस्तेमाल करके बंगाल में आग लगवा रहे हैं। अगर आपने बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।

इधर ममता के बयान पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने ममता पर पलटवार किया है। अमर बाउरी ने कहा कि ममता बनर्जी जी, झारखंड को धमकाने की ज़ुर्रत मत कीजिए ! खुद का घर संभल नहीं रहा और चली है दूसरों के घरों में आग लगाने ... एक महिला के हाथों "बंगाल" की दुर्दशा होते देख दुख होता है ! मां दुर्गा आपको कभी क्षमा नहीं करेंगी।

इधर ममता बनर्जी के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।

Tags:    

Similar News