चंपाई कैबिनेट का विस्तार नहीं: जानिये क्यों टल गया चंपाई मंत्रिमंडल का विस्तार, ये बड़ी वजह आयी सामने

By :  HPBL
Update: 2024-06-28 10:33 GMT

रांची: चंपाई कैबिनेट के विस्तार पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। पहले चर्चा थी कि चंपाई कैबिनेट का आज ही विस्तार हो सकता है, लेकिन खबरें हैं कि कांग्रेस ने अभी तक मंत्री के नामों की लिस्ट मुख्यमंत्री को नहीं दी है, लिहाजा विस्तार पर विराम लग गया है। इस मामले में दूसरा पहलू ये भी है कि घोटाले में ED की गिरफ्त में चल रहे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं हुआ है।

आलमगीर का इस्तीफा की स्वीकृति के बाद भी अब मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। चर्चा ये है कि इस महीने कैबिनेट का विस्तार अब संभव नहीं है। दरअसल आलमगीर आलम ने इस्तीफा तो काफी पहले दे दिया था, लेकिन जेल मैनुअल के मुताबिक इस्तीफा पहुंचने में काफी वक्त लग गया। इसी सप्ताह जेल प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय मंत्री आलमगीर आलम का इस्तीफा पहुंचा है।

"
"

आपको बता दें कि आलमगीर आलम ने 10 जून को मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। होटवार जेल अधीक्षक ने कुछ दिन बाद इसे जेल आईजी को भेजा। फिर जेल आईजी ने इसे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा। ऐसे में मुख्यमंत्री तक इस्तीफा पहुंचने में 16 दिन लग गए। अब इस महीने के बाद ही कैबिनेट के बारे में कोई चर्चा होगी।

आलमगीर आलम के इस्तीफे को स्वीकार कर मुख्यमंत्री राजभवन को सूचित करेंगे। राजभवन की मुहर लगने के बाद एक मंत्री का पद आधिकारिक रूप से खाली होगा। इसके बाद राजभवन से शपथ ग्रहण के लिए समय मांगा जाएगा। मुख्यमंत्री 30 जून तक व्यस्त हैं, ऐसे में उम्मीद है कि अगले महीने ही कैबिनेट का विस्तार होगा।

Tags:    

Similar News