झारखंड में आज बारिश: चक्रवात डाना का झारखंड में भी दिखेगा असर, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका

By :  Aditya
Update: 2024-10-22 17:54 GMT

Jharkhand Weather: झारखंड में आज से मौसम सर्द होने वाला है। चक्रवात डाना का असर पूरे झारखंड में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक डाना चक्रवात बंगाल की खाड़ी में बीते दो दिनों से बने लो प्रेशर एरिया की वजह से तब्दील हो रहा है।


इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर आम लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है। वहीं यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पूर्वी हिस्से में मेघ गर्जन और वज्रपात देखने को मिल सकता है। 23 की शाम से ही राज्य में बादल छाने लगेंगे। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है।

इसी तरह 24 अक्टूबर को कोल्हान के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं मध्य इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। 25 अक्टूबर को इसका दायरा बढ़ेगा। पूरे दक्षिण इलाके के साथ-साथ मध्य हिस्से में भी भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के शेष हिस्से में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।

राज्य के मौसम में 23 अक्टूबर से तब्दीली आने वाली है। इस बदलाव की वजह यह है कि अंडमान से सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बीते दो दिनों से बना हुआ है।

वह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह डिप्रेशन में बदलने वाला है।23 अक्टूबर को यह चक्रवात का रूप ले रहा है। चक्रवात बनने पर इसका नाम डाना होगा। डाना नाम कतर ने दिया है। जिसका अर्थ होता है खूबसूरत अनमोल मोती।


24 अक्टूबर की रात यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता हुआ उत्तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल से हो कर गुजरेगा। इस दौरान इसकी रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटे होगी।

Tags:    

Similar News