बंधु तिर्की ने हिमंता विस्वा सरमा को क्यों कहा है तांत्रिक, 3 साल पहले की बात है...जानिये क्या बता रहे बंधु तिर्की

By :  Aditya
Update: 2024-09-04 01:18 GMT

रांची। हिमंता विस्वा सरमा इन दिनों झारखंड में काफी सक्रिय है। चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने धुर्त तांत्रिक बाबा कहा है। एक प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से लगातार झारखंड दौरे पर आ रहे असम के सीएम और बीजेपी के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा आ रहे हैं।

"
"

इनको हम तांत्रिक बाबा कहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसीलिए उनको तांत्रिक कह रहा हूं क्योंकि 3 साल पहले हेमंत सरकार को अस्थिर करने के समय हमको भी उन्होंने फोन किया था। हमको तांत्रिक बाबा ने फोन करके गंगा में हाथ धोने की बात कह रहा था मैंने उनको डांटा था।

बंधु तिर्की ने कहा कि असम सीएम से आप लोग पूछिएगा कि बंधु तिर्की को जानते हैं। झारखंड के बारे में उनको अभी समझना होगा, झारखंड का लोग असम और दूसरे राज्य की तरह नहीं है आपको हिम्मत है तो यहां जो आदिवासियों का जमीन को जो लूट लिया गया है, उसको वापस करने की बात आप कहें लेकिन ये कभी भी यहां के बारे में, यहां के लोगों के बारे में ऐसी बात नहीं कर सकते. वे एचईसी के बारे में बात करते ही नहीं है सिर्फ और सिर्फ अभी बड़ी-बड़ी बात बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार तांत्रिक बाबा केवल घुसपैठ.. घुसपैठ कर रहे हैं. इसके अलावा झारखंड के राजनीति को तोड़ने का काम कर रहें है. वें रोजगार महंगाई शिक्षा स्वास्थ्य के बारे में बात नहीं करते हैं। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने आगे कहा कि जिस तरह से झारखंड की जनता के बीच सांम्प्रदायिक भावना को भड़काकर, घुसपैठ बोलकर, जहरीली बातों को बोलकर झारखंड का जो ताना-बाना है उसे बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

इतना अगर हिमंता बिस्वा सरमा को यहां के लिए चिंता है तो आज एचईसी फैक्ट्री बंद हो गया है उसका एकांउट फ्रीज हो गया है उसके हक के बारे में एक शब्द भी वे नहीं बोलते। झारखंड के लोग हर साल कितने पलायन कर जाते हैं उसके बारे में कम से कम बोलते, रोजगार के बारे में बोलते तो कुछ समझ में आता लेकिन उनके बारे में उसके पास में कोई शब्द नहीं है क्योंकि केंद्र में उनकी सरकार है।

Tags:    

Similar News