धरने से मैट तक: विनेश फोगाट का स्वर्णिम सफर, वर्ल्ड चैंपियन को दी पटखनी

Update: 2024-08-06 11:07 GMT

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती स्टार विनेश फोगट ने पहले दौर में गत ओलंपिक चैंपियन पर जीत हासिल की है। विनेश ने महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती मैच में जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

बता दें कि, सुसाकी चार बार की विश्व चैंपियन हैं और 2020 टोक्यो ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता थीं। शुरुआती दौर में सुसाकी को मात देकर विनेश ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें जगा दी हैं। यह जीत विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यूई सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान पहले दौर से फाइनल तक अपने किसी भी प्रतिद्वंद्वी को एक भी अंक नहीं बनाने दिया था।

Tags:    

Similar News