…और कोर्ट में वकील ही हो गया गिरफ्तार: मशहूर क्रिमिनल लॉयर मर्डर केस में गिरफ्तार, जज के सामने दिखायी थी चलाकी…लेकिन …

...and the lawyer got arrested in the court: Famous criminal lawyer arrested in murder case, he had shown cleverness in front of the judge...but...

Lawyer Arrest: ….अब तक तो आपने यही सुना होगा कि अपराधी ही गिरफ्तार होते हैं और फि वकील अपनी चालाकी और दलीलों से उन्हें छुड़ा लेते हैं। लेकिन अगर वकील ही गिरफ्तार हो जाए तो….? ऐसा ही चौंकाने वाला एक मामला बिहार के दरभंगा से सामने आया है। यहां दरभंगा व्यवहार न्यायालय में एडीजे सुमन कुमार दिवाकर के आदेश पर सीनियर वकील को ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए वकील ने चालाकी की थी, लेकिन जज के सामने उनकी चालाकी नहीं चली। गिरफ्तार वकील का नाम अंबर इमाम हाशमी है, जो दरभंगा के नामी क्रिमिनल लॉयर है। जानकारी के मुताबिक हत्या के मामले में कोर्ट से ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह मामला 32 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस से जुड़ा है, जिसमें हाशमी और उनके दो भाइयों पर गंभीर आरोप है। जानकारी के मुताबिक अंबर इमाम हाशमी ने आज कोर्ट में उपस्थित होने से बचने के लिए फॉर्म 117 भरकर बताया था कि वे जिले से बाहर है, लेकिन कुछ ही देर बाद वे इसी एडीजी सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में एक अन्य केस की बहस करने पहुंच गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वकील को देखते ही जज ने कहा कि आप तो काफी व्यस्त हैं। आप तो अवकाश पर थे.. फिर यहां कैसे? इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तत्काल हिरासत में लेने का आदेश दिया। उनकी गिरफ्तारी की खबर पर कोर्ट में हड़कंप मच गया। इधर अंबर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी को लेकर वकीलों के बीच की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

 

अधिवक्ताओं ने इस मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि जब तक हाशमी को बिना शर्त रिहा नहीं किया जाता, तब तक वो सभी न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखेंगे। वकीलों ने दरभंगा न्यायालय के इतिहास में इस दिन को कल दिन के रूप में दर्ज करने की बात कही।

 

आपको बता दे जज सुमन कुमार दिवाकर ने विधायक के खिलाफ फैसला देकर सबको अचंभित कर दिया था। कुछ दिन पूर्व भी अलीपुर से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को कस्टडी में भेज कर दो साल की सजा सुनायी थी। इसी फैसले की वजह से मिश्रीलाल यादव की विधायकी चली गयी थी।

Related Articles

close