झारखंड में एक और अग्निकांड: गुमला में युवक को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के आदर निमिया ढलान परसागड़ा के पास युवक का शव बरामद किया गया है। घागरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर शव को बरामद किया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

गुमला में अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सुबह खेत जाने के दौरान वहां अधजला शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घाघरा थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी और एसआई सूरज कुमार रजक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। घटना को लेकर गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि शवा की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही खेत में मिली लाश को लेकर ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि पहले उसकी हत्या की गई और फिर उसके ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। शव बुरी तरह से जल जाने के कारण अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। आदर मेन रोड से 400 मीटर की दूरी पर खेत से यह शव पाया गया। घटना को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने कहा कि शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही मामले की छानबीन भी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close