बड़ा हादसा: गंगा में डूबे 5 MBBS छात्र, दो को बचाया, तीन की मौत की आशंका, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश: बदायूं में एमबीबीएस कर रहे पांच छात्र गंगा में डूब गए. बताया जा रहा है कि सभी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं, जो गंगा नदी में नहाने गए हुए थे. इनमें से दो छात्रों को बचा लिया गया है और 3 अभी तक लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यूपी के बदायूं जिले में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहे पांच स्टूडेंट्स गंगा नहाने पहुंचे थे. इस दौरान जब वे गंगा नहा रहे थे तो एक छात्र गहराई में जाने लगा. उसी दौरान अन्य छात्र भी उसकी तरफ बढ़े तो वे भी डूब गए. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत बचाने के लिए प्रयास शुरू किए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों ने इस दौरान दो छात्रों का रेस्क्यू कर लिया है. लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबने वालों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. रेस्क्यू टीम गंगा में डूबे तीन छात्रों की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close