मुहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: हाई टेंशन तार में ताजिया सटने से 4 की मौत,10 घायल

बोकारो। जिले के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें अनुमंडल के खेतको में मुहर्रम का जुलूस निकालते वक्त बड़ा हादसा हो गया. ताजिया उठाने के क्रम में उपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन लाइन में सट गया.

तार में सटने से ताजिया के जुलूस में रखा बैट्री ब्लास्ट कर गया जिससे दस लोग घायल हो गये हैं. इस दुर्घटना से अफरा तफरी मच गई।घटना के बाद खेतको में परिजनों एवं लोगों के बीच चीख पुकार मच गई. लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए लाया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल में एम्बुलेंस मौजूद नहीं रहने को लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया. घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है. इस घटना में बताया जा रहा है कि 4 की मौत हो चुकी है जबकि 10 घायल होने की सूचना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close