
पंजाब की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम समेत कई जगहों पर चल रही इस कार्रवाई ने पूरे राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, ED की टीमें मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं और अधिकारियों से पूछताछ भी जारी है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत की जा रही है।
जांच एजेंसी का दावा है कि मामला फर्जी GST खरीद, करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि संजीव अरोड़ा की कंपनी ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल फोन की फर्जी GST खरीद दिखाई और बाद में इन्हीं मोबाइल फोनों का इस्तेमाल दुबई के जरिए अवैध पैसों की ‘राउंड ट्रिपिंग’ में किया गया।
आज फिरसे BJP की ED संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में ये तीसरी बार उनके घर BJP की ED आई है। और पिछले एक महीने में दूसरी बार। फिर भी कुछ नहीं मिला है इनको। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है औरंगजेब भी नहीं झुका सका था। ये भगत सिंह की धरती है जो अंग्रेजों…
ये खबर भी पढ़ें…Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 9, 2026
ED के मुताबिक, दिल्ली की कई ऐसी फर्मों से फर्जी GST बिल हासिल किए गए जो वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं थीं। इन फर्जी बिलों के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी ITC का दावा किया गया और निर्यात के नाम पर GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक का फायदा उठाया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि इस पूरे खेल से सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, ED ने दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल पांच जगहों पर छापेमारी की है। इनमें हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तर और मंत्री संजीव अरोड़ा का घर भी शामिल है। एजेंसी को शक है कि यहां से बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज मिल सकते हैं।
इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर BJP और ED पर निशाना साधा, जिसके बाद मामला और ज्यादा राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है।
BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुँच गया है।
सरकार के कैबिनेट मंत्री @SanjeevArora_PB के घर छापेमारी शुरू हो गई है।
दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी सुपारी किलर वापस चले जायेंगे।
फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा।
पंजाब की @BhagwantMann सरकार को…— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 9, 2026
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि ED की जांच में आगे और कौन-कौन से बड़े खुलासे सामने आते हैं और क्या यह कार्रवाई पंजाब की राजनीति में किसी बड़े तूफान की शुरुआत साबित होगी।












