BIG BREAKING: सहिया कर्मचारी होंगी नियमित ? दीपावली बाद राज्य सरकार लेगी फैसला ….

रांची स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे राज्यभर के साहिया के लिए दीपावली बाद खुशखबरी सुनाई पड़ने वाली है। ये बातें कोई और नहीं बल्कि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कह रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब लंबे समय तक सहिया को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार बैठक कर उनकी मांगों पर ठोस पहल करेगी। स्वास्थ्य मंत्री ये बातें सहिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ कही। राज्यभर की सहिया स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर सेवा स्थाई करने की मांग की थी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दीपावली बाद मुख्यमंत्री इस पर कोई ठोस फैसला लेंगे।

अन्य राज्यों में मिल रही सुविधा का हो रहा है अध्यन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों में किस तरह की सुविधाएं सहिया को मिल रही है इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इस संबंध में आदेश दिया जा चुका है। पड़ोसी राज्यों की तरह झारखंड में भी सरकार सहिया को सुविधाएं देने पर विचार कर रही है। मंत्री ने कहा कि सहिया की परेशानी से वाकिफ है। उन्हें उनकी सुविधाएं हर हाल में मिलनी चाहिए। सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12 सूत्री मांग पत्र सौंपा

सहिया के प्रतिनिधि मंडल भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला। सहिया और सहिया साथी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा। वार्ता के दौरान सहिया संघ की ओर से संजू मिश्रा ने कहा कि सहिया ने कोरोना काल के दौरान जान जोखिम में डाल कर काम किया। परंतु मानदेय नहीं बढ़ाया गया न हीं मानदेय बढ़ाया गया।

ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है सैया

स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने सहिया के प्रतिनिधि मंडल के बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि झारखंड में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है। हेमंत सोरेन सरकार सहिया की समस्याओं पर पूरी तरह से गंभीर है। सहिया को गोल्डन, सिल्वर और ब्रांच श्रेणी में बांटकर उनकी सुविधाओं पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में केंद्र का भी ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है। कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने समेत अन्य कई मांगों पर पत्राचार भी किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close