बड़ी खबर: निलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी को बीच सड़क पर मारी गोली, कोर्ट में पेशी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग

Big news: Nilesh Mukhiya murder case accused shot in the middle of the road, indiscriminate firing during court appearance

Crime News : निलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी को गोली मारी गयी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मृतक का नाम सैय्यद शाहनवाज है। मिली जानकारी के मुताबिक पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधियों ने शाहनवाज को गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। 28 साल का शाहनवाज खाजेकलां के सोनारटोली का रहने वाला था। उसके उपर कई बड़ी वारदात हत्या, डकैती, लूट जैसे मामले दर्ज थे। नीलेश मुखिया के हत्याकांड में शाहनवाज ही शूटर था। 12.30 बजे कोर्ट में पेशी के लिए जाने के दौरान रास्ते में ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि शाहनवाज अपने दोस्त कैफ के साथ स्कूटी से कोर्ट जा रहा था, इसी दौरान सुल्तानगंज इलाके के गंगा जेपी पथ पर फायरिंग शुरू हो गयी। शाहनवाज की पीठ में गोली मारकर उसे गिराया गया, फिर उसके सर में सटाकर दो गोली मार दी गयी। अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि भाजपा नेता और पार्षद पति निलेश मुखिया की 2023 में हत्या की गयी थी। निलेश मुखिया पर भी कई राउंड फायरिंग की गयी थी। जिसमें से 7 गोली निलेश मुखिया को लगी थी। आरोप था कि 7 करोड़ की जमीन के लिए ये पूरी वारदात की गयी थी। जानकारी के मुताबिक 25 लाख की सुपारी देकर ये हत्या करायी गयी थी। बाद में झारखंड से मुख्य साजिशकर्ता गोरख राय को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

close