बड़ा ट्रेन हादसा : ट्रेन से कटकर तीन बच्चों की मौत… एक की हालत गंभीर

कीरतपुर साहिब (पंजाब): पंजाब से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चे ट्रै पर खेल रहे थे, तभी ट्रेन आ गयी।

दो बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना पंजाब के कीरतपुर साहिब की बतायी जा रही है। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. साथ ही लोगों को ट्रैक से दूर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक बच्चे पेड़ों से जामुन खाने के लिए वहां आए थे. इसी दौरान वह पटरियों पर आ गए, उन्हें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि ट्रेन उनके पास आ रही है। 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक बच्चा घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close