भाजपा नेता की मौत : तेज रफ्तार बुलेट पोल से टकरायी….मौके पर ही भाजपा नेता की मौत

रोहतास । देर रात एक सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गयी। भाजपा नेता का नाम अविनाश कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक अविनाश अपनी बुलेट से गांव लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बुलेट बिजली के पोल से टकरा गयी, हादसे में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज-धावां लिंक पथ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक अविनाश कुमार धावां गांव के सुमेंन्द्र सिंह का इकलौते बेटा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अविनाश अपनी बुलेट से बिक्रमगंज से अपने गांव लौट रहे थे, इस क्रम में गांव के पास ही स्पीड में जा रही बुलेट पोल से टकरा गई। घटना में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई। अविनाश राजनीति में भी सक्रिय थे। भाजपा के चर्चित चेहरा थे। वो भाजपा के कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिता सुमेंद्र सिंह डीलर हैं। इधर बेटे की मौत की सूचना से सुमेंद्र सिंह के घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अविनाश की मौत की खबर इलाके में आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में सुमेंद्र सिंह घर पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अविनाश ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उसके सर में गहरी चोट लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close