कोयलांचल आए बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली, कहा – धनबाद में फिल्म बनाने की है प्लानिंग..

धनबाद : बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को कौन नहीं जानता। बेहतरीन अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले आदित्य पंचोली कोयला राजधानी धनबाद आए। जहां बीसीसीएल के अंडर ग्राउंड खदान में जाकर उन्होंने कोलियरी की बारीकिया देखी। उन्होंने धनबाद में फिल्म बनाने की बात भी कही है।

अभिनेता अनिल पंचोली जनता मजदूर संघ के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम के साथ बीसीसीएल पश्चिम झरिया क्षेत्र के मुनिडीह कोलियरी पहुंचे। जीएम के साथ सुरक्षा ड्रेस में आदित्य ने कोलियरी के अंडरग्राउंड माइन्स को देखा जीएम ने उन्हें खदान की बारीकियां की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धनबाद में फिल्म बनाने का प्लान कर रहे एक्टर।

अभिनेता आदित्य पंचोली ने कोयलांचल धनबाद की पृष्ठभूमि पर फिल्म बनाने की मनसा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि धनबाद के लोग काफी अच्छे हैं। धनबाद बहुत अच्छा लगा। यहां का खाना अच्छा लगा। उन्होंने पूरे झारखंड की तारीफ की। और कहा कि आने वाले दिनों में धनबाद में फिल्म बनाने की योजना भी है, जिसमें धनबाद की छवि दिखाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close