Breaking: जमशेदपुर की वर्षा पटेल हत्याकांड में ASI धर्मेंद्र सिंह को उम्रकैद की सजा

जमशेदपुर : शहर के चर्चित वर्षा पटेल हत्याकांड मामले में जिला न्यायालय ने दोषी एएसआई धर्मेंद्र सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई. इससे पहले कोर्ट ने 26 फरवरी को आरोपी धर्मेंद्र को दोषी ठहराया था और मंगलवार 28 फरवरी, 2023 को उम्र कैद की सजा सुनायी।

आपको बता दें कि 12 नवंबर 2021 को वर्षा पटेल अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। तब उसकी बहन जया ने उसकी खोजबीन शुरू की। थाना में लापता होने की सूचना दी गई। परिजनों को जानकारी मिली कि अंतिम बार वो एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ बाइक पर देखी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में जब ASI से पूछताछ हुई तो ASI ने बताया कि वर्षा कहीं गई होगी, आ जाएगी। इसके बाद 18 नवंबर 2021 को टेल्को के तार कंपनी तालाब में वर्षा का शव बरामद हुआ था । इस मामले में मृतका की बहन की शिकायत पर धर्मेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को बिहार के आरा से गिरफ्तार किया था, जिसके पुलिस के समक्ष हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close