Breaking: नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, CRPF के दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर

चाईबासा : झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ कीखबर है। बताया जाता है कि जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है। दरअसल, नियमित सर्च ऑपरेशन में निकले सुरक्षाबल के जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग झोंकी। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की।

मुठभेड़ की इस घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के दो जवानों को गोली लगी है. घायल जवानों में कॉन्स्टेबल सुशांत और हवलदार मुन्ना शामिल है. कॉन्स्टेबल सुशांत को पैर में गोली लगी है. जबकि हवलदार मुन्ना को सीने में गोली लगी है. मुन्ना की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. दोनों घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है, जहां मेडिका अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा बल लगातार इन इलाकों में अभियान चला रहे हैं। जंगल के इलाकों में लैंड माइंस और कई स्पाइक छिपी है। जिससे नक्सली सुरक्षा बलों का रास्ता रोकने की कोशिश करते हैं। जिले के टोंटो थाना क्षेत्र इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। चार साल में पहली बार सुरक्षा बल भाकपा माओवादी नक्सली संगठन सेंट्रल कमेटी और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के करीब पहुंच गयी है।

अभियान की सफलता के बाद मिसिर बेसरा के बेस कैंप को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। बंकर 20 गुणा 40 के आकार में था और यही से एक करोड़ का ईनामी नक्सली मिसिर बेसरा ऑपरेट कर रहा था। बंकर में लाइट की सुविधा से लेकर दैनिक जरूरत का हर सामान मौजूद था। बंकर में सुरक्षा बलों को मोर्टार, विस्फोटक सहित अन्य हथियार और नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने अभी इस संबंध में खुलासा नहीं किया है लेकिन यह बड़ी सफलता मानी जा रही

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। कोल्हान के जंगल में सेंट्रल कमेटी के नक्सली मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, असीम मंडल सहित अन्य बड़े नक्सलियों के होने की सूचना है। इस सूचना के आधार पर पुलिस 11 जनवरी 2023 से विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान में पुलिस को कई बड़ी सफलता हाथ लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close