ब्रेकिंग: पांच राज्यों के राज्यपाल बदले गये, रघुवर दास से देर शाम मांगा गया इस्तीफा, देखिये नये राज्यपालों की पूरी लिस्ट..

Breaking: Governors of five states were changed, resignation was sought from Raghuvar Das late in the evening, see the complete list of new governors..

Governor Posting Order: केंद्र सरकार ने देर रात पांच राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया। ओडिशा के राज्यपाल को जहां इस्तीफा देने को कहा गया, तो वहीं उनकी जगह डॉ हरि बाबू को नया राज्यपाल बनाने का आदेश भी जारी कर दिया। इससे पहले आज शाम केंद्र ने राज्यपाल रघुवार दास को इस्तीफा देने को कहा था। जिसे तत्काल स्वीकार भी कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

नये राज्यपालों की नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा मंगलवार को जारी नई अधिसूचना के मुताबिक, 5 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल तो पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अजय कुमार भल्ला की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब मणिपुर जातीय हिंसा से जूझ रहा है। अजय कुमार भल्ला मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल 31 जुलाई को पदभार ग्रहण किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने कई राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति भी की है। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तो केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बिहार के नए राज्यपाल होंगे।

Related Articles

close