BREAKING – चाईबासा में IED विस्फोट: CRPF का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

पश्चिमी सिंहभूम । जिले के गोइलकेरा थानांतर्गत हाथीुबुरु जंगल में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान संजीव कुमार घायल हुआ है. बताया गया कि सुरक्षा बलों को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्तों के साथ कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय है.
इसी सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी दौरान नक्सलियों के बिछाये गये आईईडी ब्लास्ट की चपेट में सीआरपीएफ का एक जवान संजीव कुमार घायल हुआ. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया.









