BREAKING: ममता सरकार OUT! बंगाल में देर शाम बड़ा संवैधानिक एक्शन, बनर्जी सरकार के मंत्रिमंडल को किया बर्खास्त…

कोलकाता | पश्चिम बंगाल:
पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार शाम बड़ा संवैधानिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब राज्यपाल R. N. Ravi ने विधानसभा भंग करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।

राजभवन द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत पश्चिम बंगाल विधानसभा को 7 मई 2026 से प्रभावी रूप से भंग किया जाता है। यह फैसला विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने और नई विधानसभा गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, चुनाव में हार के बाद भी Mamata Banerjee ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव परिणाम “जनादेश नहीं बल्कि साजिश” का नतीजा हैं और करीब 100 सीटों पर वोट “लूटे गए।”

हालांकि संवैधानिक विशेषज्ञों का कहना था कि विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होते ही पुरानी सरकार स्वतः प्रभावहीन हो जाती है और नई विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक अब नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज हो गई है, जिसका आयोजन 9 मई को कोलकाता के Brigade Parade Ground में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

close