ब्रेकिंग : नितिन नबीन होंगे भाजपा के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, भाजपा ने जारी किया संगठनात्मक नियुक्ति आदेश, बिहार में मंत्री पद…

Breaking: Nitin Nabin will be the new National Executive President of BJP, BJP has issued organizational appointment order, ministerial posts in Bihar...

नई दिल्ली। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन नबीन जेपी नड्डा की जगह लेंगे। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नितिन नबीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार की नीतोश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वो लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। छत्तीसगढ़ के वो मौजूदा भाजपा प्रभारी भी है। नबीन छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न पदों तक का सफर तय कर चुके हैं। उनकी पहचान एक अनुशासित संगठनकर्ता और तेज फैसले लेने वाले नेता के रूप में रही है। बिहार बीजेपी में वे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जिनमें प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने की भूमिका शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक संगठनात्मक आदेश जारी किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नितिन नबीन, जो वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं, अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close