ब्रेकिंग: SDO अशोक कुमार को पद से हटाया गया, पत्नी की हत्या का लगा था इल्जाम, अब इन्हें …

Breaking: SDO Ashok Kumar was removed from the post, he was accused of murdering his wife, now he...

Jharkhand Transfer: पत्नी की हत्या के आरोप से घिरे हजारीबाग SDO का ट्रांसफर कर दिया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार हजारीबाग सदर के अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार को कार्मिक विभाग में योगदान का निर्देश दिया गया है। सरकार की ओर से अभी अशोक कुमार की कहीं पोस्टिंग नहीं की गई। फिलहाल वो अगले आदेश तक कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में योगदान देंगे।हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार को प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग भेजा गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि एसडीओ अशोक कुमार पर उनकी पत्नी अनीता देवी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप है। अनीता देवी के भाई ने एसडीओ अशोक कुमार पर दूसरी महिला के प्रेम में आकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया था। कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने अशोक कुमार के तबादले को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले दिनों ही रांची में इलाज के दौरान अनीता देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद हजारीबाग में मृतका के परिजनों ने घंटों शव लोहसिंघना थाना के सामने रखकर विरोध-प्रदर्शन किया था। साथ ही मामले में जनप्रतिनिधियों और आम जनता भी सड़क पर उतरी थी और कैंडल मार्च निकाला था. सरकार से एसडीओ पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close