फिर से जलाई गई बेटियां : दुष्कर्म मे हुआ नाकाम… तो लगा दी आग, महिला की हालत गंभीर

रांची: हजारीबाग जिले के चरही इलाके में शनिवार देर शाम शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है अपराधियों ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने इसका विरोध किया उसे जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को आनन-फानन में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स में रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला पुरी तरह झुलस गई है उनके हाथ और शरीर के कई अंग जल गए हैं। इससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिम्स में डाक्टर एम सरावगी के यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। महिला के पिता ने बताया कि परिवार की कुछ लोगों ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर जलाने का प्रयास किया है। बेटी शनिवार को दोपहर 1:00 बजे अपने घर में अकेली थी इसी दौरान तीन से चार युवकों से घर पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बेटी ने विरोध किया तो अपराधियों से खटिया में बांध पर आग लगा दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए।
परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, महिला अपने परिवार के साथ खुश थी। लेकिन दमाद की बहन का बेटा और उनके पड़ोसियों से उसकी खुश नहीं देखी गई। इसलिए बेटी को मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता का रिम्स के 1 वार्ड में इलाज चल रहा है और डॉक्टर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार पीड़िता 60-65% जली हुई है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।











