धनतेरस पर झाड़ू खरीदें या बर्तन, जानिये धनतेरस पर खरीदी के वक्त क्या सावधानी रखनी है जरूरी, नहीं तो होता है अनिष्ट

रांची। 10 नवंबर को धनतेरस (Dhanteras 2023 Date) मनाया जाएगा। यह दिवाली (Diwali) के दो दिन पहले पड़ता है. धनतेरस पर सोना, चांदी, गोमती चक्र, पीतल के बर्तन, धनिया, झाड़ू आदि खरीदना शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. अपना आशीर्वाद सदा बनाए रखती हैं. क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर नमक भी खरीदना शुभ होता है? जी हां, धनतेरस पर आप नमक (Dhanteras) भी खरीद सकते हैं. जानते हैं धनतेरस के शुभ दिन नमक क्यों खरीदना चाहिए और नमक के कौन से उपाय (Namak ke Upay) करने चाहिए, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी. घर में धन-दौलत की कमी नहीं होगी.

धनतेरस पर क्या खरीदें?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झाड़ू खरीदें- झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू घर से दरिद्र और गंदगी को निकालने का काम करती है, इसलिए धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीद लें। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

बर्तन खरीद लें- धनतेरस के दिन अलग-अलग धातु से बने बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन आप सोना, चांदी नहीं खरीदना चाहते तो पीतल, तांबा या स्टील का कोई बर्तन खरीद लें। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और उसमें तेरह गुना बढ़ोतरी होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लक्ष्मीन चरण- धनतेरस के दिन से मां लक्ष्मीब को घर में लाने की तैयारी शुरू हो जाती है। ऐसे में आप धनतेरस पर मां लक्ष्मी के चरण खरीद सकते हैं। ये शुभ माने जाते हैं और इसे लक्ष्मी जी के प्रवेश के लिए निमंत्रण माना गया है। लक्ष्मी। जी के चरणों को आप मुख्य द्वार पर अंदर की ओर आते हुए लगाएं या फिर पूजा वाली जगह लगा सकते हैं।

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति- दिवाली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा होती है। इस दिन आप किसी धातु से बने लक्ष्मी-गणेश खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन आप मिट्टी से बने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी खरीद सकते हैं जिसे अलग साल प्रवाहित करके फिर से नई मूर्ति खरीद लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पान के पत्ते- धनतेरस के दिन पान के पत्ते घर में लाना शुभ माना गया है। पान के पत्ते मां लक्ष्मीप को प्रिय होते हैं। धनतेरस पर 5 पान के पत्ते खरीदकर ले आएं और लक्ष्मीप जी को चढ़ा दें। इन पत्तो को दिवाली तक रहने दें और फिर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

Related Articles

close