सावधान: झारखंड के इन जिलों में अब होगी जोरदार बारिश,अलर्ट जारी!

Caution: There will be heavy rain in these districts of Jharkhand now, alert issued!

रांची: झारखंड में इस वर्ष यानी 2025 में 17 जून को दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने दस्तक दी थी. उसके बाद से पूरे राज्य में जोरदार बारिश हुई है।

येलो अलर्ट जारी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब झारखंड के उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जरूर जारी किया गया है. जिन जिलों में 21 जून को यानी आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है उसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिला शामिल हैं.

विभाग ने जारी की चेतावनी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि मौसम केंद्र रांची ने 21 जून के लिए रांची सहित बाकी 15 जिलों में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है लेकिन अब पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जैसे जिलों में आज से मूसलाधार बारिश देखी जाएगी. इन जिलों में अब तक सिर्फ आंशिक बादल ही छाये रहे. लेकिन आज से यहां भी मौसम करवट लेने वाला है.
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक का अभिषेक आनंद ने बताया कि अब तक आपने मध्य और दक्षिणी भाग जैसे रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग इन जिलों में अच्छी खासी बारिश देख ली. लेकिन अब साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर धीरे-धीरे पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसीलिए अब पलामू, गढ़वा, चतरा व लातेहार जैसे जिलों में अधिक बारिश की संभावना है. ऐसे में इन जिलों में आज रेड अलर्ट जारी है.

इन जिलों में होगी बारिश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने देवघर, जामताड़ा, गढ़वा, पलामू, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

अब तक 6 लोगों की मौत

इसके साथ ही बताते चलें कि झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अब तक 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति लापता है. इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा प्रदान किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने भी दिए निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारी बारिश के मद्देनज़र राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नुकसान का आकलन करने और शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पुल, पुलिया या अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनकी रिपोर्ट जल्द सौंपी जाए, ताकि कार्यवाही प्रारंभ हो सके. मुख्यमंत्री ने जलजमाव से उत्पन्न बीमारियों को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने और रोकथाम की कार्ययोजना पर काम करने का निर्देश दिया है।

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार गंगेटिक वेस्ट बंगाल और उसके आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और यह अगले 24 घंटे में धीरे धीरे झारखंड को पार कर जाएगा।

Related Articles

close