CBSE CTET परीक्षा का नोटिफिकेशन हुआ जारी, फरवरी में होगी परीक्षा, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

CBSE CTET exam notification released, exam to be held in February, registration to begin soon

CBSE CTET Exam: शिक्षक अभ्यर्थियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बहुप्रतीक्षित सीटेट परीक्षा के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी नोटिस के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित होगी। परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों शामिल होंगे।

 

सीटेट फरवरी 2026 की परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी हो गया है। पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा केंद्र और महत्वपूर्ण तिथियां अभ्यर्थियों को मिल जायेगी। उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर सकेंगे। अधिसूचना के साथ ही आवेदन पत्र भी जारी किया जाएगा।

Related Articles

close