सीसीएलकर्मी महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

रांची । राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित धमधमिया कॉलोनी में सीसीएल कर्मी महिला के फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक महिला का नाम प्रीतमाला कुमारी बताया जा रहा है। सीसीएल कर्मी प्रीतमाला कुमारी की आत्महत्या करने से परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन ने इस मामले की जानकारी खलारी थाने की पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के खुदकुशी के कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close