झारखंड में खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय: मोदी सरकार ने 85 सेंट्रल स्कूल खोलने का किया ऐलान, 28 नवोदय विद्यालय भी खुलेंगे, देखिये कहां-कहां …
Central schools will open in Jharkhand: Modi government announced to open 85 central schools, 28 Navodaya Vidyalayas will also open, see where...

New Central School: झारखंड में नया केंद्रीय विद्यालय खुलेगा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है। मोदी सरकार ने देश भर में 85 केंद्रीय स्कूल खोलने का फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की शुक्रवार को दिल्ली में बैठक हुई। 85 केंद्रीय विद्यालय (KV) में एक विद्यालय झारखंड में भी कुलेगा। वहीं 28 नवोदय विद्यालय (NV) भी खोले जायेंगे।
यहां देखें लिस्ट 👇👇👇

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालय बनाए जाएंगे। नवोदय विद्यालय उन जिलों में बनेंगे, जो अभी तक नवोदय विद्यालय स्कीम में नहीं थे।वैष्णव ने कहा- नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए पीएम श्री स्कूल योजना लाई गई है। सभी केंद्रीय विद्यालयों (KV) और नवोदय विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल के तौर पर तैयार किया गया है। जिससे इन्हें दूसरे स्कूलों के लिए मॉडल स्कूल बनाया जा सके।
उन्होंने कहा इन स्कूलों को बनाने के लिए 8232 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। KV के लिए 5,872 करोड़ रुपए और NV के लिए 2,360 करोड़ रुपए हैं। नए KV से 82 हजार 560 छात्रों को NV से 15 हजार 680 छात्रों फायदा होगा। इन स्कूलों के कारण 6700 जॉब जनरेट होंगी। KV में 5388 रेगूलर ओपनिंग और NV में 1316 ओपनिंग जनरेट होंगीं। इन स्कूलों से 15680 स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। नए केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों के लिए कुल 8232 करोड़ रुपये बजट को मंजूरी दी गई है।
जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने के लिए कितने रुपयों को मिली मंजूरी?
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया कि 28 नवोदय विद्यालयों की स्थापना के लिए 2024-25 से 2028-29 तक पांच वर्षों की अवधि में कुल 2359.82 करोड़ रुपये की धनराशि की जरूरत है. इसमें 1944.19 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय घटक और 415.63 करोड़ रुपये का परिचालन व्यय शामिल है.











