चाईबासा: विशेष प्रमंडल का लेखपाल 50 हजार रुपये घूस लेते हुआ गिरफ्तार, आवास पर जारी है छापेमारी

चाईबासा: ACB जमशेदपुर की टीम में आज शुक्रवार को लगभग 11 बजे ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा के रोकड़पाल बीटी सिंह को 50,000 रुपये घुस लेते रंग हाथ गिरफ्तार किया है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा मंझारी के रोलाडीह में खेल मैदान में चेंजिंग रूम, शौचालय निर्माण हेतु 12 लाख 46 हजार 700 रुपये की योजना स्वीकृत की गई थी. एसीबी की टीम गिरफ्तार लेखापाल बी टी सिंह को लेकर अपने साथ जमशेदपुर ले गई है। जमशेदपुर मानगो स्थित उनके आवास पर भी एसीबी छापामारी कर रही है. एसीबी की टीम में डीएसपी, इस्पेक्टर सहित काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

बताया गया कि लेखापाल बीटी सिंह के खिलाफ शिकायत की गई थी और मामला दर्ज करा गया था। जिसके बाद बीटी सिंह टीम ने जांच पड़ताल की और उसे पकड़ने के लिए आज पूरी तैयारी के साथ एसीबी की टीम सदर प्रखंड कार्यालय के पीछे विशेष प्रमंडल ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय पहुंची और 50000 घूस लेते लेखापाल बीटी सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close