सीआई घूस लेते गिरफ्तार : 5000 रूपये लेते ACB ने पकड़ा… जमीन म्यूटेशन के लिए मांग रहा था रिश्वत…

सरायकेला। आज एक और रिश्वतखोर अधिकारी एसीबी की हत्थे चढ़ गया। जमीन म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत ले रहे सीआई को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी से सर्किल इंस्पेक्टर 5000 रूपये रिश्वत ले रहा था। मामला सरायकेला के नीमडीह अंचल का बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद सीआई खेलाराम मुर्मू को एसीबी की टीम जमशेदपुर लेकर रवाना हो गयी।

सरायकेला के चांडिल के नीमडीह अंचल के सीआई खेलाराम मुर्मू को एसीबी जमशेदपुर की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। एसीबी की टीम नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन बस्ती शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार महतो के लिखित आवेदन पर कार्रवाई की हैं। प्रशांत कुमार महतो अपने जमीन की म्यूटेशन अंचल कार्यालय नीमडीह को दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमीन म्यूटेशन के एवज में प्रशांत कुमार महतो से घूस मांगी जा रही थी। जिस पर निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए नीमडीह अंचल के सीआई खेलाराम मुर्मू को अंचल के आवास से पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. सीआई को निगरानी विभाग की टीम जमशेदपुर लेकर रवाना हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close