कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है : …पहले कहा झारखंड से बाहर जाने वाले हैं….अब खबर है, देर शाम फिर से रांची लौटेंगे विधायक…..मुख्यमंत्री निवास में देर रात बुलायी बैठक…

रांची: झारखंड में राजनीति उथल पुथल के बीच रिसोर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गयी है। खरीद फरोख्त की आशंका के मद्देनजर यूपीए विधायकों ने रांची छोड़ दिया है। खबर है कि झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों को लेकर तीन बसें खूंटी के लतरातू पहुंच गयी है। आज दोपहर मुख्यमंत्री आवास से महागठबंधन के विधायकों को लेकर निकली तीन वॉल्वो बसें खूंटी की ओर बढ़ी। खूंटी के एसपी और डीसी लतरातू की ओर गये हैं। बताया जाता है कि विधायकों का पहला पड़ाव लतरातू में होगा। रात में रणनीति के बाद विधायकों को कहां जाना है, ये तय होगा।

लतरातु डैम पहुंचे सभी विधायक

इधर बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे झारखंड आ रहे हैं। विधायक कहां जायेंगे, उसके बारे में कई तरह की चर्चा है। अभी तक ये तय नहीं है कि विधायक जायेंगे कहां ?…बस के जरिये रायपुर आने की संभावना नहीं दिख रही है, लिहाजा स्पेशल फ्लाइट की व्यवस्था करनी होगी। क्योंकि रायपुर से रांची की दूरी करीब 600 किलोमीटर है, लिहाजा बस से आना संभव नहीं होगा। लेकिन अगर फ्लाइट से रायपुर पहुंचते हैं तो फिर उन्हें रांची वापस लौटना होगा। फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि एक विधायक ने बताया है कि विधायकों को अंतत: छत्तीसगढ़ ही जाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोटिंग का मजा लेते विधायक

इससे पहले आज सुबह यूपीए के विधायक बैग-बैगेज के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सभी विधायकों और मंत्रियों ने एक स्वर में कहा था कि कोई विधायक झारखंड से बाहर नहीं जायेगा. लेकिन, आज कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अभी स्थिति का आकलन किया जा रहा है. विधायक झारखंड से बाहर जा सकते हैं।

https://twitter.com/INCJharkhand/status/1563441962291585024?s=20&t=ZkUGiVI2Ch2sn94lqaDlGw

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close